क्या केला और दूध एक साथ खाने के नुकसान भी होते हैं?

क्या केला और दूध एक साथ खाने के नुकसान भी होते हैं?

सेहतराग टीम

आज के समय में अधिकतर लोग अपने वजन को लेकर काफी परेशान रहते हैं। कोई अपने वजन को बढ़ाने के लिए तो कम करने के लिए परेशान रहता है। वहीं जो लोग बढ़ाना चाहते है वो लोग अक्सर दूध के साथ केले का सेवन करते है। लेकिन शायद उन्हे नहीं पता कि ये उनके लिए काफी हानिकारक है। जी हां इन दोनों को एक साथ लगातार खाने से शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसकी वजह से कई रोग भी हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में अगर आप रोजाना केला औऱ दूध का सेवन एक साथ कर रहे हैं तो अभी बंद कर दे। क्योंकि ये आपको बीमार कर सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर केला और दूध एक साथ खाने से शरीर पर क्या नकारात्मकर प्रभाव पड़ता है।

पढ़ें- इन बीमाारियों में रामबाण दवा की तरह काम करता है गाय के घी का सेवन

केला और दूध एक साथ खाने के नुकसान (Side Effect of Eat Banana and Milk Eat Together in Hindi):

मस्तिष्क प्रभावित होता है

दूध और केला को एक साथ खाने से शरीर काफी देर तर भारी बना रहता है। यहां तकि कि इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन दिमाग पर भी असर डाल सकता है।

साइनस होने की संभावना

एक अध्ययन के अनुसार केला और दूध एक साथ लंबे वक्त तक खाने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। यहां तक कि इसकी वजह से साइनस होने के भी आसार बढ़ जाते हैं। इसलिए अगर आप दूध और केला को एक साथ खा रहे हैं तो आज ही इसे खाना छोड़ दें। 

शरीर में विषैले तत्वों का प्रभाव पैदा करता है

आयुर्वेद के अनुसार किसी भी ठोस और तरल पदार्थ को एक साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा होने पर शरीर में विषैले तत्वों का प्रभाव उत्पन्न होने लगता है। इसके साथ ही शरीर के अंगों के कार्य करने के तरीके भी प्रभावित होने लगते हैं। 

एसिडिटी की समस्या

वैसे तो दूध और केला दोनों ही पौष्टिक होते हैं। लेकिन दोनों को एक साथ खाना सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इन दोनों का अगर आपको खाना है तो इस बात का ध्यान रखें कि दोनों में करीब 20 मिनट का अंतर जरूर हो। ऐसा नहीं होने पर आप एसिडिटी की समस्या से परेशान हो सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

जानिए, मूली खाने के क्या फायदे और नुकसान हैं और कब खाना सही रहता है?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।